武媚娘传奇
यूपी के इस जिले में अपराधियों की खैर नहीं! 3.96 करोड़ की लागत से बनेगा साइबर थाना, भूमि आवंटित_我的网站

一 | एएनआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के टोक्यो पहुंच गए हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं।,
#WATCH | PM Narendra Modi's Japan visit | Japanese Artists are preparing their cultural performances in Tokyo as they await the arrival of PM Narendra Modi here. pic.twitter.com/4ajjJFhPGg— ANI (@ANI) August 28, 2025
जापानी प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा ट्रंप टैरिफ के बीच हो रही है जो काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रमुख एजेंडे होंगे।,
टोक्यो में जापानी उद्योगपतियों से भी मिलेंगी पीएम मोदी
पीएम मोदी टोक्यो में जापानी उद्योगपतियों और राजनीतिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय आयातों पर भारी शुल्क लगाने के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में आई गिरावट के बीच हो रही है।,
जापान यात्रा के बाद चीन जाएंगे पीएम मोदी
शनिवार को अपनी जापान यात्रा समाप्त करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए चीन रवाना होंगे।
पीएम मोदी एक्स पर कही ये बात
गुरुवार रात जापान रवाना होने से कुछ समय पहले प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि मुझे विश्वास है कि जापान और चीन की मेरी यात्राएं हमारे राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगी तथा क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने में उपयोगी सहयोग के निर्माण में योगदान देंगी।,
यह भी पढ़ें- 'घबराने की जरूरत नहीं है', नरम पड़े अमेरिका के तेवर तो ऐसे सुलझेगा ट्रंप टैरिफ विवाद。
स्कन्द कुमार शुक्ला, बस्ती। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से जनपद में अब एक अत्याधुनिक साइबर थाना की स्थापना किया जाना है। इसके लिए 3.96 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। ,
इसके साथ ही थाना निर्माण के लिए भूमि भी जिला प्रशासन ने आवंटित कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक की देखरेख में परियोजना को शीघ्र अमलीजामा पहनाने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले कुछ महीनों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ,
साइबर थाना केवल जांच का ही केंद्र नहीं होगा, बल्कि यहां पर आम जनता के लिए साइबर जागरूकता शिविर भी समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। स्कूल, कालेज, और व्यापारिक संगठनों को भी इससे जोड़ा जाएगा ताकि साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जा सके। ,
लंबे समय से साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर स्थानीय स्तर पर एक अलग इकाई की मांग की जा रही थी। अब साइबर थाने की स्थापना से उम्मीद है कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण लगेगा और जनता को त्वरित न्याय मिलेगा। ,
इस साइबर थाने में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए एक विशेष तकनीकी टीम तैनात की जाएगी, जो आनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध, बैंक फ्राड, हैकिंग, फर्जी वेबसाइट, ई-कामर्स धोखाधड़ी जैसी घटनाओं की तत्काल जांच कर सकेगी। थाने में एक विशेष फारेंसिक लैब, डिजिटल सर्विलांस सिस्टम, और डेटा एनालिटिक्स यूनिट भी स्थापित किए जाने की योजना है। ,
जिला प्रशासन 0. 210 हेक्टेयर भूमि कृषि विज्ञान केंद्र के बगल में कोइलपुरा गांव में साइबर थाना के लिए भूमि आवंटित हो गई है। जनपद में साइबर थाने की स्थापना से इन मामलों की जांच में गति आएगी और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई संभव होगी। डीपीआर को स्वीकृति मिलते ही निर्माण एजेंसी को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। ,
कोशिश है कि वर्ष 2026 की छमाही तक थाना पूरी तरह से चालू हो जाए। साइबर अपराध आज के समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। : अभिनन्दन, पुलिस अधीक्षक, बस्ती 。
Current article:http://g7fw5dv.biaoruidequnkunhuaizhun.shop/news/20260826_84929.html
Published on:17:50:46